Dumka News: रोजगार मेले में 650 युवक-युवतियां हुए शामिल, 193 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: जिला प्रशासन एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर दुमका द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत तृतीय एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआइ) दुमका परिसर में किया गया। आयोजित रोजगार मेला में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए गए।
रोजगार के अवसर रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कुल 16 नियोजकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 1877 रिक्तियों की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की गई। मेले में लगभग 650 आवेदक एवं आवेदिकाएं शामिल हुए तथा विभिन्न पदों के लिए कंपनियों द्वारा कुल 193 अभ्यर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.