Dumka News: रिजर्व के बहाने टोटो लूट, हथियार के बल पर मोबाइल भी छीना
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। रिजर्व के बहाने दूर ले जाकर अज्ञात बदमाश ने बंदूक की नोक पर टोटो लूट ली। मामला रविवार 11 अक्टूबर का है। टोटो मालिक कुश्चिरा निवासी रविन्द्र पाल ने बताया कि रविवार को अमरापाड़ा बाजार से एक अज्ञात व्यक्ति ने लिट्टीपाड़ा तक ले जाने को कहा। लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर उसने हिरनपुर तक छोड़ने को कहा, फिर हिरनपुर से दुलमी ले गया। दुलमी से डेढ़ किलोमीटर आगे चलने को कहने के बाद सुनसान जगह पर पीछे से बंदूक सटाकर टोटो एवं मोबाइल लेकर फरार हो गया। विरोध करने पर खुद को नक्सली बताते हुए गोली मारने की धमकी दी।इस संबंध में पीड़ित रविन्द्र पाल ने सोमवार को रांगा थाना, पतना (साहिबगंज) में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टोटो व बदमाश की तलाश कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.