Dumka News: रामगढ़ में 19 सितंबर को होगा सामूहिक कर्मा पर्व महोत्सव
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड के मयुरनाथ गांव स्थित स्कूल के समीप बुधवार को झरील राय की अध्यक्षता में भूईया घटवार/घटवाल समाज की प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक कर्मा पर्व महोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक कर्मा पर्व महोत्सव मेला का भव्य आयोजन 19 सितंबर 2026 को मयुरनाथ मैदान में किया जाएगा। समाज के लोगों ने कहा कि कर्मा पर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इसलिए इस वर्ष भी पर्व को पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम पूर्व संध्या महोत्सव की तैयारियों पर बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.