Dumka News: रामगढ़ में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को नागों की देवी एवं भगवान शिव की मानस पुत्री विषहरी मां मनसा की पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां मनसा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंगलवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। अनेक श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास रखकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां मनसा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक मां मनसा की पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा की शुरुआत मंगलवार को कलश स्थापना के साथ हुई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई मां मनसा की पूजा कलश में अभिमंत्रित जल भरकर विधिवत स्थापना की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.