दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है और धान की रोपनी का काम तेज होने की उम्मीद जगी है। कई दिनों से हो रही उमस और गर्मी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से नदी-नालों में भी पानी का स्तर बढ़ा है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से खरीफ फसल को काफी फायदा होगा। धान, मक्का और सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित होगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: दिनभर रुक-रुककर बरसे बादल, कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...