दुमका, अक्टूबर 15 -- रामगढ़ में एयरटेल नेटवर्क की समस्या Dumka News: रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से एयरटेल मोबाइल नेटवर्क में लगातार समस्या उत्पन्न हो रही है। नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क बाधित रहने से जहां लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं ऑनलाइन पढ़ाई, इंटरनेट के माध्यम से होने वाले कार्यों तथा यूपीआई के जरिए डिजिटल भुगतान करने में भी कठिनाइयां आ रही हैं।उपभोक्ताओं के अनुसार, पिछले चार दिनों से एयरटेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी ठीक नहीं रहने के कारण कई बार इंटरनेट का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जा रहा है। इसका सीधा असर उन विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जो ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करते हैं। वहीं, ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों, दुकानदारों और डिजिटल भुग...