दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: रामगढ़ मुख्य चौक स्थित दिनेश पुस्तक भंडार के ठीक सामने सोमवार की संध्या करीब आठ बजे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बाइक चालकों की पहचान रामगढ़ निवासी नितेश पंडित एवं दूसरी बाइक के चालक अभिमन्यु मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिमन्यु मंडल बाइक सवार सेल्फी ब्रिज की ओर से रामगढ़ होते हुए बांझी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक पर दिनेश पुस्तक भंडार के सामने दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय दोनों बाइक काफी तेज रफ्त...