दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़-गुहियाजोरी मुख्य मार्ग पर कोआम एवं ढोलपाथर के बीच सोमवार की सुबह करीब चार बजे एक केला लदा ट्रक (डब्लू बी 51 सी 3788) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में चालक समेत किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई और किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना का कारण ट्रक चालक रासेल मंडल ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के करीमपुर से ट्रक में केला लादकर गोड्डा जा रहा था। सोमवार तड़के जब वह ढोलपाथर और कोआम के बीच पहुंचा, उसी दौरान सड़क के एक तीखे एवं घुमावदार मोड़ पर सामने से एक कोयला लदा हाइवा आ गया। चालक के अनुसार हाइवा के अचानक गलत दिशा से आने के...