Dumka News: रानेश्वर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी लदी दो जुगाड़ गाड़ियां जब्त
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: रानेश्वर , प्रतिनिधि। रानेश्वर वन क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं की नजर लग गई है। तस्कर बेखौफ होकर जंगल में पेड़ों की कटाई कर जंगल के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार अहले सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी लदी दो जुगाड़ गाड़ियों को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आसनबनी वन क्षेत्र कार्यालय के वनपाल तरणी मंडल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।जब्त जुगाड़ गाड़ियों को फिलहाल आसनबनी वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया है। जानकारी के अनुसार पाटजोर-मुरालपहाड़ पथ पर कलाकाटा गांव के पास से इन गाड़ियों को पकड़ा गया है। जुगाड़ गाड़ियों में विशेष प्रजाति के तीन बोटा बेशकीमती लकड़ी लदी हुई थी।वनपाल तरणी मंडल ने बताया कि तस्करों की पहचान के लिए अनुसंधान जारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.