Dumka News: रानेश्वर में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदान केंद्रों को लेकर हुई बैठक
दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को प्रखंड कार्यालय में चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। बैठक में मतदान केंद्रों की स्थापना को लेकर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र की स्थापना सरकारी, अर्द्धसरकारी या सरकारी अनुदान प्राप्त भवनों में ही की जानी है। जैसे स्कूल, कॉलेज, पंचायत सचिवालय, सामुदायिक भवन और पुस्तकालय आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में दो दरवाजे होने आवश्यक हैं। एक भवन में अधिकतम 6 मतदान केंद्र ही बनाए जा सकते हैं। केंद्र में फर्नीचर, बिजली, शौचालय, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.