Dumka News: रानीघागर की सेविका बनी सुष्मिता मरांडी
दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र रानीघागर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र रानीघागर के सेविका चयन हेतु सोमवार को अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजन यादव के अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीघागर में आमसभा का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया चुनु मोहाली, महिला पर्यवेक्षिका महिमाला हेम्ब्रम, अंकिता रोज मिंज सहित ग्रामीण उपस्थित थे। सेविका चयन को लेकर अंचलाधिकारी रंजन यादव ने उपस्थित सभी ग्रामीण महिलाओं को चयन प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए सेविका पद हेतु आवेदन देने को कहा। मौके पर पांच आवेदिका सुष्मिता मरांडी, पिंकू टुडू, पिंकू पुजहर, मोनिका कुमारी एवं दुलारी सोरेन ने अपना अपना आवेदन जमा दिया। उपरोक्त सभी आवेदनों को अंचलाधिकारी एवं टीम द्वारा जांच की गई। जिसमें सुष्मिता मरांडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.