दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत सिलठा ए पंचायत के खुटहन गांव स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पहुंचे। प्रतियोगिता में राज खासिया बागान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बलथर गोड्डा की टीम उपविजेता, डीवीसी पोड़ैयाहाट की टीम तृतीय तथा गंगटिया की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 20 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 7-7 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Sarai...