दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: मसलिया शैक्षणिक क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेसरिया में सोमवार को ग्राम प्रधान सुनील कुमार गण की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठाढी के सचिव संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए। सर्वसम्मति से राजकुमार दत्ता को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और स्टेनशिला मुर्मू को उपाध्यक्ष चुना गया। चयन प्रक्रिया में अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक लुसिन हेम्ब्रम सहायक शिक्षक अनुराधा मुर्मू सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: खरगडीहा राजकीय बुनियादी विद्यालय में प्रबंधन समिति...