दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान फौजदारी बाबा के धाम बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं के आस्थामयी कांवर यात्रा का प्रवाह निरंतर जारी है। राजकीय श्रावणी मेला के आठवें दिन गुरुवार को बासुकीनाथ में विभिन्न माध्यमों से कुल 68,595 श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं गुरुवार को श्रद्धालुओं के दान,चढ़ावै और अन्य स्रोतों से बासुकीनाथ मंदिर को कुल 17 लाख 90 हजार 288 रुपए की बंपर कमाई हुई है। श्रावण कृष्ण अष्टमी तिथि के उपलक्ष पर गुरुवार को लेकर कांवरियों की भीड़ से बासुकीनाथ का कोना कोना गेरूआ रंग से पटा रहा। श्रावणी मेला में फौजदारी बाबा की नगरी बोल बम के महा मंत्रोच्चारण से चतुर्दिक प्रतिध्वनित है। श्रावण कृष्ण अष्टमी तिथि पर गुरुवार को तड़के सुबह से स्पर्श पूजा...