दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: राघव माधव मंदिर के प्रशाल भवन में सोमवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के बकाया भुगतान और विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का अनाज अंतिम व्यक्ति तक डीलर पहुंचाते हैं, लेकिन महंगाई के दौर में भी उन्हें मात्र 1.50 रुपये प्रति किलो कमीशन मिल रहा है। इसे बढ़ाकर कम से कम 3 रुपये प्रति किलो करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: डीलरों ने बकाया कमीशन को लेकर की समीक्षा बैठक साथ ही प्रत्येक डीलर को 10 हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की ...