दुमका, अगस्त 13 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग दुमका की ओर से बच्चों की अपने संस्कृति एवं रचनात्मक विकास के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में किया गया। बच्चे खुद राखी बनाकर डाक विभाग द्वारा देश के सैनिकों तथा दूर दराज में रह रहे भाइयों को राखी पहुंचने का प्रबंध किया। इसमें बच्चों ने इको फ्रेंडली ढंग से अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय सचिव अजय कुमार दुबे ने कहा कि डाक विभाग द्वारा यह एक सराहनीय प्रयास है क्योंकि इससे बच्चों में कलात्मक भावना का विकास होता है। यह भी पढ़ें- डीबीएमएस कदमा में राखी-मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन इस कार्यक्रम में डाक विभाग के कर्मचारी विका...