Dumka News: राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रधान डाकघर दुमका द्वारा राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां बनाकर अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान डाकघर से आए प्रधान डाकपाल फिलीप मुर्मू, शिव शंकर कुमार एवं विनय हेंब्रम तथा विद्यालय के सीसीए विभाग अध्यक्ष एवं कला शिक्षक सुनील कुमार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। छात्राओं ने रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी एवं प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.