दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका में गुरुवार को प्रधान डाकघर दुमका द्वारा आयोजित राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान डाकपाल फिलीप मुर्मू ने छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत एवं सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी ने भी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य ...