दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: दुमका। सिदो कान्हु उच्च विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाईं। कई राखियों पर पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश भी लिखे गए थे। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में पेड़ों को राखी बांधी गई और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...