Dumka News: रांगामटिया मोड़ पर जल जमाव से आवागमन प्रभावित, सड़क निर्माण की मांग
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत अंतर्गत रांगामटिया मोड़ के समीप सड़क पर जल जमाव होने से ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने से यह स्थान तालाबनुमा हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी यहां से गुजरने में काफी कठिनाई होती है। बताया जाता है कि रांगामटिया मोड़ देवघर जिले के पालोजोरी तथा जामताड़ा जिले के कैराबनी और फतेहपुर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जल जमाव के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी मध्य विद्यालय रांगामटिया में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। सड़क पर पानी अधिक जमा रहने के कारण विद्यालय आने-ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.