Dumka News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सेजाकोड़ा स्थित ग्रीन माउंट एकाडेमी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दीपावली के पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बनाई। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली तैयार की। विद्यालय परिसर रंगोली की सुंदरता और दीपावली के उत्साह से रंगीन नजर आया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: नन्हे कलाकारों ने रंगोली से बिखेरी प्रतिभा की चमक विद्यालय प्रबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.