Dumka News: रंगोली प्रतियोगिता को लेकर छात्रओं में दिखा उत्साह
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाल भारती विद्यालय जरमुंडी में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा पांचवी से कक्षा दसवीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से गणेश जी, कृष्ण भगवान, पंख फैलाए मयूर, गजानन सिरमौर, शुभ लाभ, कमल तथा दीप की सुंदर रंगोलियां बनाईं। छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल, आपसी सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- Dumka News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा विद्यालय के प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.