Dumka News: योग शिविर में बच्चों ने सीखे योगासन और प्राणायाम
दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोलबंधा के पोषक क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेदिया कोला में आयोजित 10 सत्रीय योग शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। समापन अवसर पर योग इंस्ट्रक्टर केसरी नाथ यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्र रहता है। इस दौरान बच्चों को ताड़ासन सहित लंबाई बढ़ाने में सहायक विभिन्न योगासनों का अभ्यास भी कराया गया। वहीं सही तरीके से प्राणायाम करने की विधि सिखाते हुए नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। योग श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.