दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन मंगलवार को बसुकीनाथ में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीणा देवी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, बसुकीनाथ के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस गरिमामय अवसर पर दीपमाला लाकड़ा, क्षेत्रीय प्रमुख, धनबाद क्षेत्र, संजय कुमार, शाखा प्रमुख, बसुकीनाथ शाखा सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच का कुशल संचालन प्रिया द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में दीपमाला लाकड़ा ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है, जो ग्राहक सेवा को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने बसुकीनाथ के सभी नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से बैंक से जुड़ने का आह्वान क...