दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। युवा राष्ट्रीय जनता दल दुमका जिला इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। युवा राजद के जिलाध्यक्ष मो. सोहेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

युवा राजद कमेटी का भंग होना इस्तीफे के साथ ही युवा राजद दुमका जिला कमेटी भंग हो गई है। अब युवा राजद की जिला कमेटी का नए सिरे से गठन किया जाएगा। मो. सोहेल ने अपना इस्तीफा युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव को भेजा है। वहीं उन्होंने इसकी सूचना राष्ट्रीय जनता दल दुमका के जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव को भी दी है। अपने इस्तीफे में मो. सोहेल ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे संगठन को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने युवा राजद जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

आगामी प्रक्रिया उन्होंने 25 अगस्त 2026 से पद स...