दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: इंडोर स्टेडियम दुमका में बुधवार को जिला उद्योग केंद्र दुमका द्वारा एमएसएमई से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। एमएसएमई के माध्यम से छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। कार्यशाला में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैंकों से ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी और लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।इस दौरान कई उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और नए उद्यमियों ने योजनाओं का लाभ लेने में...