दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के पहाड़ गोड़ा गांव में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवती ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका उसी गांव की निवासी थी।जानकारी के अनुसार युवती ने घरेलू विवाद से आहत होकर यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...