Dumka News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
दुमका, नवम्बर 24 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव में मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 20 वर्षीय युवक सुमित पंडित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। महज छह माह पहले शादी के बंधन में बंधे सुमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सुमित ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर बाद घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा। फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.