दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूजा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा समितियों के सदस्य आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। कारीगर पंडालों को अंतिम रूप देने में लगे हैं वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा को भी आकर्षक बनाया जा रहा है। इस वर्ष शहर के मुख्य आकर्षणों में यज्ञ मैदान में बन रहा दुर्गा पूजा पंडाल होगा। यहां पुणे में बने प्रसिद्ध गाथा मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल को विशेष लाइटिंग और सजावट से आकर्षक बनाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Katihar News: बंगाली स्वास्तिक थीम से सजेगा संग्राम संघ का पूजा पंडालपंडाल निर्माण का...