दुमका, अक्टूबर 22 -- मोहलीडीह में महिला की आत्महत्या Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत अंतर्गत मोहलीडीह गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने घर में दुपट्टे के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मम्पी राय (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस दोपहर घटनास्थल पहुची और ग्राम प्रधान, पंचायत की मुखिया को बुलाया गया और कार्रवाही शुरू किया।जानकारी के अनुसार मृतिका ने फांसी लगाने से पूर्व अंदर से ताला बंद कर दिया गया जिस कारण बंद दरवाजे को तोड़ा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और मृतिका का पति घर पर नही होने व रात हो जाने के कारण कार्रवाही को रोक दिया गया और शव को ग्रामीण पुलिस और परिजनों को देखरेख में घटनास्थल पर ही रखा गया। गुरुवार सुबह पुनः पुलिस पहुची और शव को पंचनामा किया और क...