दुमका, अक्टूबर 10 -- मोबाइल दुकान में चोरी Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत भवन के समीप स्थित मोबाइल दुकान में शुक्रवार रात चोरी होने की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 12 मोबाइल फोन और 60 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। पीड़ित परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान मालिक नारायण पाल प्रतिदिन की तरह रात करीब 8 बजे दुकान बंद करके खाना खाने के लिए आधा किलोमीटर दूर स्थित घर चले गए थे। रात करीब 9 बजे सोने के लिए जब वे वापस दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। दुकान के अंदर आने पर देखा कि काउंटर में रखे 12 मोबाइल फोन और दराज में रखे 60 हजार रुपये गायब हैं। घटना की सूचना मसलिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मसलिया पुलिस दल-...