दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। हटिया से अपने घर वापस लौट रहे एक व्यक्ति से रास्ते में मोबाइल छिनने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया है। घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र दुमका-रामपुरहाट मार्ग में ‌हरिपुर के समीप गुरुवार की दोपहर की है। आरोपी की पहचान देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ातकती निवासी धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ातकती निवासी धर्मेंद्र सिंह गुरुवार को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल हटिया से वापस अपने घर लोरीपहाड़ी लौट रहे ताला बास्की से दुमका-रामपुरहाट मार्ग में ‌हरिपुर के समीप उसका मोबाइ...