Dumka News: मैजिक चालक के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी
दुमका, अक्टूबर 8 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे के मामले में मृतक अरुण सिंह की पत्नी पुतुल देवी के आवेदन पर पुलिस ने मैजिक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 103/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुतुल देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि हादसे में उनके पति अरुण सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अश्वनी कुमार (24) घायल हुआ है। आवेदन में वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को दुमका की ओर से हंसडीहा आ रहा तेज रफ्तार मैजिक वाहन नवोदय विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए स्टेशनरी दुकान में जा घुसा था। यह भी पढ़ें- Dumka News: तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक को मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.