दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सावन महीने के शुभ अवसर पर वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजेश झा के नेतृत्व में हुई। बच्चों को नियम की भी जानकारी दी गई प्रतियोगिता में 1 घंटे का समय दिया गया। जिसमें उन्होंने अपने हाथ पर एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाएं पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक का कलाकारी का छात्रों ने प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने मेहंदी की बारीकी से सुंदरता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...