दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानेश्वर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कैं, पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल द्वारा किया गया। मेडिकल शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें...