दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मेडिकल (नीट) की तैयारी करने वाली 33 वर्षीय विनिता ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना शनिवार को देर शाम में दुमका के बंदरजोरी मुहल्ले में हुई। विनिता को डॉक्टर बनने की इच्छा थी और वह कोटा और पटना के कोचिंग संस्थान से तैयारी भी की। इसके बाद भी वह मेडिकल की परीक्षा में सफल नहीं हो पाई।

पिता का समर्थन विनिता के पिता कैलाश रजक ने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेडिकल में सफल नहीं होने पर पिता ने बेटी को समझा-बुझाया और कहा कि वह फिशरिज में भी आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकती है। पिता के कहने पर उसने फिशरिज का भी प्रशिक्षण हासिल की,पर उसे तो डॉक्टर बनना था। उसे अन्य विभाग में नौकरी करने की कोई दिलचस्पी ही नहीं थी। असफलता से विनिता धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगी...