दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। नागों की देवी और भगवान शिव की मानस पुत्री मानी जाने वाली मां मनसा देवी की पूजा जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में हो रही है। रामगढ़ प्रखंड के डांडो केंदो, महुबना, ठाडीहाट, लखनपुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा की जा रही है। मनसा पूजा को लेकर ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कई स्थानों पर मां मनसा देवी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा के दौरान श्रद्धालु मां मनसा देवी से सर्पदंश से रक्षा, परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर पूजा समितियों द्वारा सजावट, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक ...