दुमका, अक्टूबर 25 -- मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीजों को सहायता Dumka News: काठीकुंड प्रतिनिधि। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत दुमका लोकसभा क्षेत्र के 19 मरीजों के बीच 5.70 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। काठीकुंड स्थित सांसद आवास पर आयोजित कार्यक्रम में दुमका सांसद नलिन सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने लाभुकों को सहायता राशि के चेक सौंपे। यह राशि सांसद नलिन सोरेन और शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई थी। सहायता प्राप्त करने वाले लाभुक शिकारीपाड़ा, काठीकुंड, जामा, रामगढ़ और दुमका प्रखंड के निवासी हैं। इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी, पथरी, बच्चेदानी से संबंधित बीमारी, टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल है...