Dumka News: मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत 14 महिला समूहों को मिला ट्रैक्टर
दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: राज्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत जिले के 14 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सखी मंडलों के बीच अनुदान पर ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। भूमि संरक्षण कार्यालय, दुमका द्वारा आयोजित कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दुमका के कर-कमलों द्वारा लाभुक समूहों के बीच ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी, दुमका सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी और लाभुक समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.