दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के कुरुवा के रैयतों ने जमाबंदी नम्बर-19 के दाग संख्या 59 मौजा आंदीपुर नम्बर-11,सर्किल गांदो रकवा 0.21 डिसमिल का मुआवजा देने की मांग एसएआर कम्पनी से की है। मांग पूरी नहीं होने पर रैयत अपने हक व अधिकार के लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। रविवार को भी रैयतों ने अपने हक व अधिकार के लिए कुरुवा के रैक प्वाइंट में धरना देकर वाहनों के परिचालन को कुछ देर के लिए ठप कर दिया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर रैयतों ने धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम को समाप्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...