Dumka News: मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, अगस्त 22 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर प्लस टू गर्ल्स स्कूल दुमका में शनिवार को मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सही उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा संतुलित आहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं झिझक को दूर कर इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.