दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के सभी कोटि के विद्यालयों के सचिव, प्रधानाध्यापक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय काठीकुंड की वार्डन को लेकर शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय काठीकुंड में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों के संचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बीईईओ जियारुल असलम, बीपीओ सूरीन, शिक्षक उज्ज्वल कुमार साह, पवन कुमार, नयन तारा हेम्ब्रम, मनीष कुमार, मनोज कुमार साह, अब्दुल मन्नान, सूरज मरांडी एवं मैनेजर किस्कू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...