Dumka News: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दौंदिया गांव निवासी छत्तीस ओझा को पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ थाना में कांड संख्या 108/26 दर्ज है। उस पर जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में पीड़ित के हाथ-पैर टूट गए थे। जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.