Dumka News: मानसिक तनाव में युवक ने फंदे से दी जान
दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुधीचुंआ के समीप मंगलवार को 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आसनबनी, रानीश्वर प्रखंड निवासी मिथुन केंवट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मिथुन को शराब की लत थी और वह कुछ दिनों से मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों ने सुबह दुधीचुंआ के समीप एक पेड़ पर शव को लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.