Dumka News: मानदेय भुगतान और बढ़ोतरी की मांग पर 108 एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर
दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।मानदेय भुगतान और मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर दुमका जिले के 108 एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर चले गए हैं। चालकों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों और अन्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार दुमका जिले में कुल 16 सरकारी 108 एम्बुलेंस संचालित हैं, जिनमें से छह पहले से ही खराब पड़ी हैं। शेष एम्बुलेंसों की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में चालकों की हड़ताल से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट गहरा गया है। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त से अक्तूबर तक का वेतन नहीं मिला है। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.