दुमका, अगस्त 16 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। आसनबनी गांव के कुम्हारपाड़ा में रविवार को विषहरि माता मनसा की नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुई। सुबह मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। और बाबा भमेश्वर नाथ नदी घाट से 108 कन्याओं के द्वारा कलश उठाई गई। करीब 1 किमी दूरी तय कर जलयात्रा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में जय ढाक के साथ हरिनाम संकीर्तन दल दल शामिल था। जलयात्रा के बाद मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का स्थापना किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में धर्मीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...