दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। आदिवासी मूलवासी प्रभावित संघर्ष समिति के बैनर तले प्रभावित क्षेत्रों के रैयतों ने नवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड कोल कंपनी के खिलाप तीन सूत्री मांगों को लेकर अंचल कार्यालय गोपीकांदर को लिखित आवेदन शुक्रवार को देकर विरोध जताया है। लिखित आवेदन में माइनिंग शुरू होने से पहले प्रभावित क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों में वास्तविक जनसुनवाई नियमानुसार होनी चाहिए था जो कि नहीं हुई है। कंपनी द्वारा बिना हमारी सहमति और बिना जनसुनवाई के किसी अन्य दूरस्थ गांवों में खाना पूर्ति कर माइनिंग का कार्य चुपचाप चलाया जा रहा है। सभी प्रभावित गांवों के लोगों को इस कार्य से सीधे प्रभावित हो रहे हैं पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पीने का पानी, और भूमि पर सीधे असर पड़ रहा है लेकिन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मिलने वा...