Dumka News: मां लखी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड अंतर्गत रांगा पंचायत के झिलुवा गांव में मां लखी पूजा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। पूजा के समापन पर मां लखी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां लखी को सिंदूर और हल्दी लगाकर विदाई दी। मां की विदाई के समय महिलाओं की आंखें नम हो गईं। विसर्जन से पहले महिलाओं ने मां लखी की पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ मां लखी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: नम आंखों से मां लक्ष्मी की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने दी विदाई यह भी पढ़ें- Jamui News: महादेवी लक्ष्मी माता की आस्था और श्रद्धा के साथ की गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.