Dumka News: मां काली को जयकारों के बीच नम आंखों से दी गई विदाई
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड गेट के समीप आयोजित सार्वजनिन मां काली पूजा के समापन पर सोमवार की रात भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। रविवार को विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को माता की विदाई के लिए भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा मसलिया बाजार भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। विसर्जन जुलूस में 21 ढाक की गूंज, पटाखों की आवाज और मां काली के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान होता रहा। ढाक की पारंपरिक धुन पर श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में झूमते नजर आए। वहीं, महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नम आंखों से मां काली और लक्ष्मी को दी विदाई, उमड़े श्रद्धालु मां काली की प्रतिमा को पूरे मसलिया ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.