Dumka News: मांझी थान में की गई विशेष पूजा-अर्चना
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के हारोरायडीह पंचायत अंतर्गत आनंद पहाड़ी गांव में शनिवार को नाइकी डेना सोरेन के नेतृत्व में माझी थान में विशेष पूजा की गई। इस मौके उपस्थित सभी ग्रामीणों ने ईश्वर से गांव में सुख समृद्धि,शांति सहित ग्रामीणों में आपसी सदभाव बनाए रखने की कामना की। ग्रामीणों अब निर्णय लिया कि अब सप्ताह में एक दिन माझी थान में पूजा का आयोजन किया जाएगा। आज की युवा पीढ़ी अपने आदिवासी परंपरा को भूलते जा रहे है। इसी परंपरा को कायम रखने के लिए ग्रामीण अब प्रत्येक सप्ताह अपने आदिवासी रीति रिवाज़ के अनुसार पूजा अर्चना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.